फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फेस्टिवल में शामिल होने छात्र हैदराबाद रवाना

विज्ञापन
नेशनल कंव्वाली फेस्टिवल में भाग लेने के लिए हैदराबाद जाते छात्र। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्र मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद में आयोजित नेशनल कव्वाली फेस्टिवल में भाग लेने के लिए रवाना हुए। निदेशक छात्र कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम ने एआईयू नेशनल यूथ फेस्टिवल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और अब वही टीम राष्ट्रीय स्तर पर कव्वाली फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। करण सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित युवा कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल हिंडोला में कव्वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एआईयू नेशनल कव्वाली फेस्टिवल में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। इसी के तहत हिंडोला-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राजकीय कन्या महाविद्यालय नारनौल इस वर्ष विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें