फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों का डाटा कल तक होगा अपडेट

Fri, 18 Oct 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी हुई है। वर्ष 2023-24 के लंबित विद्यार्थियों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 20 अक्तूबर तक अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग से लेकर बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के जरिये न केवल छात्रवृत्ति बल्कि कैश अवॉर्ड मिलता है। हाजिरी के आधार पर भी मासिक राशि मिलती है। वन स्कूल एप पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोफाइल अपडेट नहीं होने के कारण वर्ष 2023-24 का एससी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति और कैश अवॉर्ड नहीं मिल सका है। वर्ष 2023-24 में जिन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिल सका है, उन विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, परिवार पहचान पत्र की प्रोफाइल पूर्ण नहीं है।
उनकी सूची वन स्कूल पोर्टल एप में दिए गए स्टेटस ऑफ स्कॉलरशिप के ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अनुसार स्कूल का मुखिया अपनी यूजर आईडी से विद्यार्थियों की सूची डाउनलोड करके लंबित विद्यार्थियों की प्रोफाइल को पूर्ण कर सकता है। पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के एससी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले कैश अवॉर्ड व पहली से आठवीं के सभी विद्यार्थियों के लिए दिए जाने वाले वर्दी भत्ता को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें