आमेर गांव में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के एमएससी भूगोल के 15 विद्यार्थियों ने जयपुर के आमेर गांव में दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर वहां का सामाजिक-आर्थिक और भौगोलिक सर्वेक्षण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आजीविका के साधनों, व्यवसाय, जीवनशैली और स्थानीय संसाधनों का अध्ययन किया। साथ ही ग्रामीण विकास पर भौगोलिक परिस्थितियों के प्रभाव को समझा। उनके साथ डॉ. अनीता यादव, सुश्री आरती और प्रयोगशाला सहायक पवन मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में अवलोकन, अनुसंधान और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करते हैं।