रेवाड़ी। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा 25 मई को निर्धारित है, लेकिन इसी समय आईजीयू ने फिजिक्स एमएससी का पेपर निर्धारित कर दिया है। इसको लेकर विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एमएससी फाइनल की छात्रा जया यादव ने यूनिवर्सिटी से मांग की है कि परीक्षा की तारीखों को परिवर्तित किया जाए, ताकि यूपीएससी की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का उसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एमएससी फिजिक्स की यह परीक्षा 18 मई को तय की गई थी, लेकिन किसी अन्य कर्म से इसे स्थगित कर 25 मई कर दिया गया है। 25 मई को ही यूपीएससी का एग्जाम होने के कारण विद्यार्थियों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों ने आईजीयू से अपने परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है। संवाद