बेरली खुर्द स्कूल में शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक श्यामपाल के परिजन। संवाद
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव बेरली खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय में सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि नशे के आदी लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार का जीवन प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से नशा बेचने वालों की सूचना हेल्पलाइन 1933 या 112 पर देने की अपील की।