फोटो: 07रेवाड़ी। गांव सुठाना स्थित राजकीय स्कूल में अंकनाद प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्
रेवाड़ी। गांव सुठाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में कक्षा सातवीं के छात्र विशाल को अंकनाद प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय में भी एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बावल,राजबाला एवं डीएमएस अशोक नामवाल की ओर से विद्यार्थी विशाल को ग्यारह हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। बीते 17 अप्रैल को पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा सम्मानित किया गया था। वहीं विशाल जब पांचवी कक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय जलियावास में पढ़ता था, तब उसने सफलता हासिल की थी। इस मौके पर विद्यालय मुखिया आरपी सिंह दहिया, राजेश वशिष्ठ, सुनीता यादव, रचना यादव,भारती सिरोहा, संध्या वर्मा भारती हिंदी, पूनम यादव, आदित्य वशिष्ठ, मीना कुमारी, ओमपाल ढिल्लन, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, सरपंच रीना देवी, आरती, डॉ. अमर सिंह, पूनम, रंजू आदि लोग मौजूद रहे।