गांव गंगायचा अहीर स्थित घर से किताब लेने के लिए रेवाड़ी आई एक युवती घर नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगायचा अहीर निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी बीते दिन घर से किताब लेने के लिए रेवाड़ी गई थी, लेकिन उसके बाद से ही घर वापस नहीं लौटी है। उसकी काफी तलाश भी की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।