फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि आमतौर पर एक दूसरे के देखा-देखी कर कई युवा हथियार लेकर उसे लहराते हुए अलग-अलग पोज में फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, जिससे समाज में बहुत गलत संदेश जाता है। समाज में अपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार का गैर-कानूनी कार्य करने में जिस व्यक्ति का हथियार होता है और जो फोटो अपलोड करता है वह दोनों ही दोषी होंगे। अधिकतर मामले हर्ष फायरिंग से जुड़े होते हैं जो कि गैर कानूनी है। हर्ष फायरिंग करने वालों के विरुद्ध रेवाड़ी पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया निगरानी पर रेवाड़ी पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता को जागरूक करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी लाइसेंस शुदा हथियार धारक अपने हथियारों को किसी भी अन्य व्यक्ति को न सौपें तथा किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। यह एक बहुत ही गलत प्रवृत्ति है। इससे युवा वर्ग को भ्रमित होकर पथभ्रष्ट होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें