फोटो : 24गांव लालपुर में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की ओर से गांव लालपुर में शस्त्र पूजन व सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान ठाकुर अतरलाल ने कहा कि श्रीराम के आदर्श पर चलकर समाज, देश व राष्ट्र को मजबूत बनाने में सभी अपना योगदान दें। क्षत्रीय समाज ने हमेशा राष्ट्र धर्म के लिए कुर्बानी दी है। आज हथियार की नहीं कलम उठाने की जरूरत है। समारोह में महिलाओं के साथ गांव लालपुर के होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय महासभा द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकारिणी सदस्य को नियुक्ति पत्र व प्रतिमा चिन्ह, पटका पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने की। कार्यक्रम के संयोजक सरपंच कुलदीप बोहरा, जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान व मंच संचालन सूबेदार उदय सिंह चौहान ने किया।