भिवाड़ी। पुलिस थाना जैरोली ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया। जेरोली थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को वकील पुत्र रमल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनका ट्रक भाई सद्दाम के नाम पर है। 17 सितंबर को रात 9 बजे भिवाड़ी से 686 खाली बोतलों के पैकेट लोड करने के बाद रामनगर के रास्ते में हाजी अली खां की दुकान के पास खड़ा किया गया था। अगली सुबह 6 बजे जब वकील मौके पर पहुंचे, तो ट्रक गायब था। हाजी अली खां ने बताया कि रात 4 बजे तक ट्रक वहां खड़ा था, लेकिन उसके बाद का कोई पता नहीं चला।