बावल। गांव बगथला में घर के सामने खड़ी ट्राली चोरी हो घई। गांव बगथला निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसने अपने घर के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी की थी। रात के समय ट्राॅली चोरी हो गई। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। कसौला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।