रेवाड़ी। दो लोगों ने एक व्यक्ति को चुनाव का हवाला देकर उसके बैग की जांच करने के बहाने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में राम ने बताया कि शनिवार को वह 50 हजार रुपये लेकर गांव जा रहे थे। वह कसोला चौक से ऑटो पकड़कर अंबेडकर चौक उतते तो थोड़ी दूर चलने पर दो दो व्यक्ति आए। दोनों ने चुनाव का हवाला देकर बताया कि उसके बैग की जांच की जाएगी। दोनों ने राम के बैग की जांच की। इस दौरान दोनों बदमाश बैग से 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मॉडन टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।