फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क : एसपी

Sun, 15 Mar 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले के लोगों से अपील की है कि वह साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। आज के डिजिटल दौर में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं वहीं साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उनसे पैसे ठग रहे हैं। साइबर अपराधी फोन कॉल, व्हाट्सऐप संदेश, सोशल मीडिया लिंक या बैंक अधिकारी बनकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। कई बार केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर, ओटीपी पूछकर, ऑनलाइन नौकरी या लोन का झांसा देकर भी लोगों से ठगी की जा रही है। कुछ मामलों में डिजिटल गिरफ्तारी, कस्टम पार्सल या आयकर विभाग और सीबीआई जांच के नाम पर डराकर भी लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें