फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को बर्बादी की तरफ लेकर जा रही प्रदेश सरकार : अनुराग ढांडा

Sat, 16 Sep 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रैसवार्ता करते आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा।
विज्ञापन
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा को बर्बादी की तरफ लेकर जा रही है। प्रदेश पर इतना कर्ज चढ़ा हुआ है कि वार्षिक बजट का 19.5 प्रतिशत हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है। मिड-डे मील के 30 हजार कार्यकर्ताओं को सरकार पिछले 5-6 महीने से वेतन नहीं दे पाई है, उनका 60-70 करोड़ रुपये पेंडिंग है। ढांडा शुक्रवार को भार्गव काॅप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि पिछले कुछ वर्षों का बजट देखें तो सरकार की आय बढ़ती हुई सामने नहीं आ रही है और खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं। सीएम को बताना चाहिए कि वह प्रदेश में कुछ भी मुफ्त नहीं देते इसके बावजूद हरियाणा पर 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्जा कैसे चढ़ा। ये पैसा कहां गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास न लिपिकों का वेतन बढ़ाने के लिए पैसा है और न ही आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए पैसा है। हर जगह पर पैसे की कमी सामने आ रही है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि ड्यूटी के दौरान हमारे जवान हादसे में शहीद हुए थे। आम आदमी पार्टी ने उनके परिजनों के लिए दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की मांग की है।
इससे पहले कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर काम कर रही है। जिले में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। लोगों का लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ने का सिलसिला जारी है। प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल पर आंख बंद करके विश्वास करती है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की नकल करने की कोशिश की तो जूते-चप्पल चल गए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मदन सिंह, डॉ. मनीष यादव, विनोद यादव, कुलदीप भारद्वाज,कुलदीप सिंह यादव, विक्रम सूबेदार,संजय शर्मा, मनोज फौजी, संजय रोहिल्ला, हितेंद्र यादव रामपुरा, रेखा दहिया, अनिल राव, डॉ. मुकेश, डॉ. रविन्दर, कपिल यादव और सुभाष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें