फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाटक राजा की रसोई का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लावण्या फाउंडेशन द्वारा नाटक राजा की रसोई का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती वंदना से हुइ जिसमें कृतिका, श्रषिका, खुशबु, सलोनी, वैशाली, किया ने भाग लिया। हिमानी व अद्विती के द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उसके पश्चात नाटक की प्रस्तुति हुई नाटक राजा की रसोई में बताया गया है कि एक नागरिक सत्ता के शीर्ष पर बैठे कर कैसे उसका दुरुपयोग करता है और अपनी इच्छा पूरी करने के लिए वह किसी हद तक भी जा सकता है भले उसके लिए उसको कुछ भी करना पड़े किसी को मारना पड़े या मरवाना भी पड़े। सत्ता की शुरुआत से पहले न्याय के मार्ग पर चलकर दिखाना और उसके बाद उसी न्याय के मार्ग से दरिंदगी के मार्ग पर निकलना यह आज की एक आम बात हो गई है। नाटक में कलाकार मंयक, मनीष, रविन्द्र, चिंकी, दिनेश रजत, श्याम, कल्पित, मुस्कान, मुकुल एंव बादल लेखक मोहन महर्षि व निदेशक मनोज शर्मा, संगीत मनोज के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुधीर यादव, प्राध्यापक रा.व.म.वि. भालखी द्वारा किया गया। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक व राज्य नोडल अधिकारी (युवा) अनिल कौशिक व अजय पटौदा जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधान रामकिशन गुप्ता ने लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों को इस कार्यक्रम के आयोजन की शुभकामनाएं दी। सतीश मस्तान, सविता मदान, योगेश, बलदेव सैनी, नरेश तवंर, विजय भटोटिया, ऋषि सिंघल, गिरिश कानोडिया, खुबराम सैनी, सुशांत यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लावण्या फाउंडेशन से झम्मन सैनी, हीतू कौशिक, रोहित सैनी, विवेक, सागर, आदित्य डाटा, प्रशात मेहंदीरता, यशवीर, कमल मेहरा, निपूर्ण जैन, अंजलि, प्राशी, दीप्ति, पूर्वी, प्रिया व सन्नी जैक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें