खेल महोत्सव में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। महाराजा शूर सैनी मार्ग के पास खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, शॉट पुट, बैक रेस, कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट विश्वामित्र यादव, अनिल सैनी तथा एडवोकेट चिराग भारद्वाज ने तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़कर खेल महोत्सव का समापन किया। एडवोकेट विश्वामित्र यादव ने बताया कि खेल हमें जीवन बेहतर करने की सीख देते हैं। खेल से जुड़कर अपने शरीर को भी निरोग रखते हैं।