फोटो : 5गांव पीथड़ावास में खेल दिवस पर खेल सामग्री वितरित करते। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास में खेल दिवस पर खेल सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि ने हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इंडिया के तहत हर गांव के युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर मोहित कुमार, ग्राम सचिव अरुण यादव, भूपेश कुमार, नितिन कुमार, दीपक कुमार, दीपांशु, अभिमन्यु, शुभम, संजय आदि उपस्थित रहे। संवाद