फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मनेठी के खेल स्टेडियम में आज से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गांव मनेठी के खेल स्टेडियम में 23 सितंबर को रेजांगला के बलिदान नायक गुलाब सिंह (वीर चक्र) की याद में मेला, भंडारा और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की वीरांगना सरबती देवी बलिदान स्मारक पर झंडा फहराकर करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज, समाजसेवी डॉ. संजय मेहरा और बलिदान के पुत्र सुरेश कुमार उपस्थित रहेंगे। स्वागत अध्यक्ष सरपंच देशराज होंगे। डू एंड डाई कबड्डी की विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय स्थान को 21 हजार और तृतीय स्थान को 5100 दिए जाएंगे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार, दूसरी टीम को 31 हजार और तीसरे स्थान को 5100 की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी मिलेगी।महिला वॉलीबॉल विजेता टीम को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार और तीसरे स्थान को 5100 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा एथलेटिक में लड़कों की 100, 400 व 1600 मीटर दौड़, महिलाओं की 100 व 400 मीटर दौड़, बच्चों की 100 मीटर दौड़, बुजुगों की 100 मीटर दौड़ करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें