सेवानिवृत पर रामेश्वर दयाल को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
कुंड। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड से अंग्रेजी के प्रवक्ता रामेश्वर दयाल शिक्षा विभाग में तीस वर्षों की शिक्षण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। विद्यालय में प्राचार्य प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में इनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीईओ संतोष तंवर, साहित्यकार भूपसिंह भारती, लच्छूराम राव, आनंदराज, प्राचार्य ओमपाल, प्रवक्ता मुकेश कुमार, अर्जुनसिंह, कुलदीप चावड़ा व अन्य मौजूद रहे। संवाद