फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में एम्स को लेकर कोआपरेटिव सोसायटी के गठन का कार्य तेजी से करें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कोआपरेटिव सोसायटी के गठन कार्य को तेजी से पूरा करें। डीसी यशेंद्र सिंह कार्यालय में गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों व ग्रामीण प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने एआरसीएस इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि सोसायटी रजिस्ट्रेशन का कार्य तेजी से पूरा किया जाए तथा ग्रामीणों को रसीद भी तुरंत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर तक सोसायटी रजिस्ट्रेशन के लिए जिन मेंबर की सूची प्राप्त हो उनका रजिस्ट्रेशन अगले कार्य दिवस में हर हाल में किया जाए। डीसी ने बैठक में नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एससीओ व रिहायशी प्लाटों की प्लानिंग का कार्य शीघ्र पूरा करें। बैठक में एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें