फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अजमेर से ब्यास के लिए 12 से चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 07 Sep 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ब्यास में आयोजित सत्संग के लिए 12 सितंबर से अजमेर-ब्यास- अजमेर (1 ट्रिप) सत्संग स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इससे सत्संग में जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
राजस्थान और हरियाणा के बड़ी संख्या में लोग पंजाब स्थित ब्यास में आयोजित सत्संग में जाते हैं। इससे यात्रियों की भीड़ होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। अजमेर ब्यास अजमेर विशेष ट्रेन 13 सितंबर को रात 12.55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अजमेर-ब्यास- अजमेर सत्संग स्पेशल (01 ट्रिप) ट्रेन 12 सितंबर को अजमेर से 17.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.00 बजे ब्यास पहुंचेगी। इस गाड़ी में 2 थर्ड एसी, 18 द्वितीय शयनयान और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होंगे।
विज्ञापन


अजमेर-ब्यास स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर को अजमेर 17.15 पर चलकर 17.42 बजे किशनगढ़, 18.38 बजे फुलेरा, 19.20 बजे जयपुर, 19.40 बजे गांधी नगर जयपुर, 21.00 बजे बांदीकुई, 22.12 बजे अलवर, 00.55 बजे रेवाड़ी, 02.30 बजे भिवानी, 04.30 बजे हिसार, 06.40 बजे जाखल, 07.35 बजे धुरी, 09.50 बजे लुधियाना, 11.00 बजे जालंधर सिटी और 12.00 बजे ब्यास पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन की 15 सितंबर को वापसी होगी। 15 सितंबर को 15:00 बजे ब्यास से चलकर यह ट्रेन 15.35 बजे जालंधर सिटी, 16.40 बजे लुधियाना, 18.05 बजे धुरी, 19.05 बजे जाखल, 21.20 बजे हिसार, 23.30 बजे भिवानी, 01.25 बजे रेवाड़ी, 02.25 बजे अलवर, 03.20 बजे बांदीकुई, 06.30 बजे गांधीनगर जयपुर, 06.50 बजे जयपुर, 07.45 बजे फुलेरा, 08.40 बजे किशनगढ़, 09.45 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें