फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 25 व 26 लगेंगे विशेष कैंप : डीसी

Thu, 23 Nov 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए शनिवार 25 नवंबर और रविवार, 26 नवंबर को जिला के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष मतदाता जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जाएगा। डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी विशेष अभियान तिथियों शनिवार 25 नवंबर और रविवार 26 नवंबर को सुबह 9 बजे सायं 5 बजे तक अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नागरिकों के दावे और आपत्तियों के फॉर्म भरना सुनिश्चित करें। जिन नागरिकों का जन्म 1 जनवरी, 2006 से पूर्व हुआ हो अर्थात एक जनवरी, 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे नागरिक अपने बीएलओ के पास फार्म नंबर 6 भरकर नए वोट बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तो उनके परिवार के सदस्य फॉर्म नंबर 7 भरकर उनका नाम मतदाता सूची से हटवा सकते हैं। यदि आप मतदाता सूची में दर्ज विवरण को शुद्ध करवाना चाहते हैं तो फॉर्म नंबर 8 भरकर आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त ये सभी फॉर्म भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर ऑनलाइन भी अप्लाई किए जा सकते हैं। वोट बनवाने, कटवाने और शुद्धि करवाने के लिए फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि शनिवार 9 दिसंबर 2023 होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार 26 दिसंबर तक दावें और आपत्तियों का निपटारा करते हुए 5 जनवरी, 2024 को नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें