फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सरपंच को मिले सम्मान : रविंद्र

Thu, 26 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सोनू सरपंच सम्मान समिति के पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिले। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत ने सोनू सरपंच के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव ने कहा कि हर संभव सहयोग दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने हा कि सोनू सरपंच को सम्मान दिया जाए, एचएच 71 पर सोनू के नाम से चौक, उसकी वीरांगना को सरकारी नौकरी दी जाए। गौ-रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच सम्मान समिति के संयोजक रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया ने बताया कि गांव फिदेड़ी निवासी गौ-भक्त देवेंद्र यादव सोनू सरपंच को 15 जून 2024 को गौ-तस्करों ने गोली मार दी थी। 52 दिन उपचार के बाद सोनू सरपंच ने प्राण त्याग दिए थे। वहीं, दलीप शास्त्री ने कमेटी की तरफ सहयोग पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर दलीप सिंह शास्त्री, शीशराम सोनू के पिता, कृष्ण यादव थानेदार, श्याम सुंदर हिंदू युवा वाहिनी, मोहन लाल, बिरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें