फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम

Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्व उद्यमिता पखवाड़े के तहत छात्राओं के लिए स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के नियुक्ति प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. राजेश कुमारी के समन्वय एवं मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सोनिया ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की रितिका ने द्वितीय और बीकॉम तृतीय वर्ष की तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रीति प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की कोमल द्वितीय और बीसीए द्वितीय वर्ष की तुलसी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें