जिला सचिवालय स्थित खाने की शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं
- फोटो : AMAR UJALA
शहर के कौनसीवास रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों में करीब 1000 लोग गुजर-बसर करते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते इन लोगों के सामने भी खाने पीने वस्तुओं का संकट आ खड़ा हुआ है। हालांकि प्रशासन व सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में करीब 10000 लोगों को प्रतिदिन सुबह-शाम खाना भेजने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके विपरीत वीरवार सुबह करीब 10 बजे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग जिला सचिवालय पहुंचे और खाना नहीं मिलने की शिकायत की।
उक्त लोगों का कहना है कि उनको महज खाने का एक पैकेट दिया जाता है जिसमें पांच पूरी होती हैं ऐसे पूरा पेट नहीं भरता है। ऐसे में प्रशासन को सूखे राशन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोग अपना पूरी तरह से पेट भर सकें|