फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोलर होम सिस्टम अनुदान पर दिए जाएंगे

Thu, 24 Oct 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनुसूचित जाति की स्कूल जाने वाली छात्राओं के परिवारों को अनुदान पर सोलर होम सिस्टम दिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा पहले आओ पहले पाओ की नीति के आधार पर सोलर होम सिस्टम सभी शर्तें पूरी करने वाले परिवारों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोलर होम सिस्टम में दो लाइट, एक पंखा, 75 वाट का एक सोलर पैनल तथा 30 एएच की एक बैटरी होती है। बाजार भाव के हिसाब से इसकी कीमत 14250 रुपये है, लेकिन राजकीय अनुदान पर पात्र लाभार्थियों को यह सोलर होम सिस्टम 4250 रुपये में प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार से पात्र परिवारों को इस सोलर होम सिस्टम पर 10 हजार का राजकीय अनुदान दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें