रेवाड़ी। निकाय चुनाव और पंचायत उपचुनाव के दौरान जिले में नशे की तस्करी में बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 237 बोतल देसी शराब, बीयर और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।