फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रसियावास रोड पर उठ रहा धुआं बना परेशानी

विज्ञापन
रसियावास रोड पर फाटक के पास उठ रहा धुआं। संवाद
विज्ञापन
बावल। रसियावास रोड पर फाटक के पास उठ रहा धुआं स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। लोगों का कहना है कि रातभर धुआं उठने से घरों के भीतर तक धुआं भर जाता है जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। रणजीत सिंह ने बताया कि धुएं के गुब्बार घरों में घुस रहे हैं और रातभर उन्हें नींद नहीं आई। सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका सहित कई लोग पास के जोहड़ में कूड़ा डालते हैं जिससे वहां दलदल जैसी स्थिति बन गई है। इसी स्थान पर पहले भी एक युवक की मौत हो चुकी है। नंबरदार कर्मबीर, सुनील, भूपसिंह, महाबीर और कुलदीप के अनुसार कुछ लोगों द्वारा कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई जिसके कारण पूरी रात धुआं सुलगता रहता है। आसपास रहने वाले लोगों के घरों में धुआं भरने से बुजुर्गों व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें