संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। क्षेत्र के एक गांव के छठी कक्षा के छात्र ने दो युवकों पर गाड़ी में बैठा सिगरेट में नशीला पदार्थ पिलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया है कि उसका बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को उसके बेटे को गांव के दो युवक बहला-फुसला कर स्कूल से गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गए। वहां बच्चे को सिगरेट पीने को दी। मना करने पर मारपीट की तथा जबरदस्ती सिगरेट में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेसुध होने पर उक्त दोनों युवक स्कूल के गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर घर पहुंचे बेटे ने उसके साथ घटित घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है।