रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 लेवल 1 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जिले के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। लेवल-1 की परीक्षा पास कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई व राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट की फ्री कोचिंग लेने का अपना पहला तरण पास कर लिया है। अब पास हुए विद्यार्थी लेवल-2 में जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य है कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले ऐसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। निदेशालय की इस योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने सपने को पूरा करने का मौका मिल रहा है। साथ ही सुपर-100 में चयनित विद्यार्थी निशुल्क प्रशिक्षण पाकर भविष्य में कई सफलताएं हासिल कर रहे हैं।
सुपर 100 लेवल -1 में चयनित विद्यार्थी
विद्यार्थीप्रतिशत में परिणाम
प्रिया97.84
चंचल94.62
श्वेता88.09
दीपक87.3
रितिका85.58
हिमांश80.6
वर्जन
सुपर 100 लेवल 2 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिले के 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इसमें 14 विद्यार्थियों को जेईई व नीट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रेनू, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
रेवाड़ी। प्रिय
रेवाड़ी। प्रिय
रेवाड़ी। प्रिय
रेवाड़ी। प्रिय