फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेड़ पर लटके थैले में मिला छह माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र में ममता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। एक मां इतनी निष्ठुर हो गई कि एक मासूम बच्ची को जन्म देने से पहले ही उसको अपने गर्भ में मार दिया। इसके बाद उसको चादर में लपेटकर थैले में डालकर गांव सहादत्तनगर से सुरेहली को जाने वाले रोड के साथ पेड़ पर थैले को लटका कर चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सहादत्तनगर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सहादत्तनगर से सुरेहली को जाने वाले रोड के साथ एक पेड़ पर एक सफेद रंग का थैला टंगा मिला। उसके खोलकर देखा तो उसमें लगभग पांच से छह माह की एक बच्ची का भ्रूण मिला। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 24 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नाहड़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर भ्रूण को मोर्चरी में 24 घंटों के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा आरोपियों की तलाश में अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें