फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेंगू के 10 मरीज मिले, आंकड़ा 169 पहुंचा

Sun, 20 Oct 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। लार्वा पनपने से रोकने के लिए दवा डालते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 10 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को 11 मामले आए थे। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 169 पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एक दिन में सबसे ज्यादा 15 मरीज मिले थे। डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में टीमें बनाकर लार्वा जांच के लिए फिर से सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकतर घरों में रखी टंकी, कूलरों व खाली पड़े बर्तनों भरे पानी में लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि लार्वा सबसे ज्यादा कूलर के पानी में मिल रहा है। इसके अलावा छतों पर रखे पुराने बर्तन, टंकियां जिनमें साफ पानी भरा है, उनमें मच्छर पनप रहे हैं।
मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन



लार्वा मिलने पर 3783 को नोटिस दिया गया
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। अभी तक जिलेभर के 1552842 घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच हो चुकी है। वहीं, लार्वा मिलने पर 3783 घरों के मालिकों को नोटिस भी दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में फिलहाल कोई मरीज भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। अभी तक 140 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वर्जन:
डेंगू को नियंत्रित करने के लिए टीमों को सभी जगह चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। डेंगू के मरीज रिकवर भी हो रहे हैं।- डॉ. अमित यादव-डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें