फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेंटिंग प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम

Tue, 17 Sep 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि हर वर्ष विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है। इसके पीछे उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और ओजोन की परत की रक्षा करना है। भूगोल प्रवक्ता सोमवीर यादव ने कहा कि ओजोन ऑक्सीजन के तीन परमाणु से मिलकर बनी गैस है जो वायुमंडल में बहुत कम मात्रा में पाई जाती है और समुद्र तट से 15 से 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसकी क्षमता अधिक होती है। यह एक तीखी गंध वाली विषैली गैस होती है। इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, इशिका द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें