फोटो: 31रेवाड़ी। मां मनसा देवी मंदिर में चोरी के बाद कार्रवाई करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्र
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित मां मनसा देवी मंदिर से चोर लाखों रुपये कीमत के चांदी के छत्र व बर्तन चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं मां मनसा देवी की चांदी की आंखें भी चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार रात को भी पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट बंद हो गए थे। सुबह 5 बजे जब वह मंदिर खोलने पहुंचे तो साइड का दरवाजा टूटा हुआ था। एक दरवाजे का ताला लोहे की वस्तु से तोड़ने का प्रयास किया गया था। जब वह मंदिर में दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इतना ही नहीं मंदिर में रखे मां मनसा देवी के 3 बड़े व 25 छोटे चांदी के छत्र, चांदी के 4 कटोरी, 1 कटोरा, 1 लोटा, 2 गिलास गायब मिले। संवाद