फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सिल्वर पदक विजेता पंकज का किया स्वागत

Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। मास्को में अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के सिल्वर पदक विजेता पंकज शर्मा अहरोद और कोच यशवीर गुलिया को ग्रामीणों ने स्वागत किया। सरपंच चेतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। खोल मंडल प्रधान जीतू और जीवनराम गर्ग भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि पंकज शर्मा की उपलब्धि से इस क्षेत्र का नाम रोशन हो गया। कोच यशवीर गुलिया भी बधाई के पात्र हैं। पंकज के पिता मुरलीधर, माता संतोष देवी और बहन रीना शर्मा मौके पर मौजूद थे। समाजसेवी जितेंद्र शर्मा, मास्टर लक्ष्मण सिंह ने एम्स संघर्ष समिति की तरफ से पंकज शर्मा को सम्मानित किया। पंकज ने कहा कि इस उपलब्धि श्रेय कोच यशवीर गुलिया को है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें