रेवाड़ी। सीहा के युग चौहान को किक बॉक्सिंग में विजेता घोषित करते हुए। स्रोत : सोशल मीडिया
डहीना। गांव सीहा निवासी पूर्व पंच ईश्वर सिंह चौहान के पौत्र युग चौहान ने फरीदाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। युग चौहान नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल दिल्ली में 9 वी कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। चौहान की उपलब्धि पर बाबू रामस्वरूपदास आश्रम के महंत नरोत्तमदास महाराज, धर्मदास महाराज ओर राधाकृष्ण मंदिर के महाराज शंकरदास सहित ग्रामीणों नें बधाई दी है। संंवाद