फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान प्रदर्शनी में सीहा स्कूल बना ओवरऑल विजेता

Thu, 08 Oct 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कृत करते स्वामी नरोत्तम दास महाराज व अन्य
विज्ञापन
डहीना। खोल खंड में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा ने सभी सात थीमों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में खंड के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सीहा दादूपंथी आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास महाराज मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडेय मुख्य वक्ता और सरपंच सरिता यादव और पीथड़ावास स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता सीहा स्कूल के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। स्पर्धा में एआई में सीहा की मीनाक्षी प्रथम, पीथड़ावास के इशांत कुमार द्वितीय और नांगल जमालपुर की इशिका तृतीय रही। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में सीहा के सुमित, बास बटोड़ी की नेहा और बुड़ौली की ललिता के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। गणितीय प्रतिरूपण में खोरी की अनन्या, सीहा की पूनम और पीथड़ावास की हर्षी ने बाजी मारी। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में खोरी की खुशबू, खोल की प्रीति और सीहा की वंशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। स्वदेशी कृषि तकनीक में सीहा की प्रिया, भालकी की चाहत और पुंसिका के समीर के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। ग्रामीण रूपांतरण में सीहा की यतिका प्रथम रही। आपदा प्रबंधन में सीहा की युक्ति वर्मा का मॉडल प्रथम रहा। सभी विजेताओं और गाइड शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें