फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो संरक्षण के लिए चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान : दिनेश

Mon, 23 Mar 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस पार्क में एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। बलिदान दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सोमवार को बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गो रक्षक बाबा फर्सा को श्रद्धांजलि दी गई। सभा के अध्यक्ष दिनेश कपूर ने कहा कि गो संरक्षण के लिए गांव, ब्लॉक, जिला और राज्यस्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गो हत्या के मामलों में कठोर कदम उठाते हुए 2015 के अधिनियम के तहत दोषियों को 10 वर्ष की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना देने का प्रावधान किया है। गोशालाओं में नंदी को प्रतिदिन 25 रुपये, गो माता को 20 रुपये और बछड़ा व बछड़ी को 10 रुपये प्रतिदिन चारा देने की व्यवस्था की गई है। सभा में निर्णय लिया गया कि गो रक्षकों के जीवन पर आधारित भजन तैयार किए जाएंगे और गो माता के संरक्षण और सम्मान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें