फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, चांदी के रथ में निकाली श्रीश्याम बाबा की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर तीन में 22 सितंबर तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा का शुक्रवार को सुबह 9 बजे नई अनाज मंडी शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। 1100 महिलाओं को जया किशोरी कथा समिति व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की ओर से नाथद्वारा से मंगाए हुए भव्य कलश व कोलकाता का पीलिया वितरित किया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के तिजारा से चांदी का रथ मंगवाया गया जिस पर श्री श्याम बाबा की भव्य प्रतिमा विराजमान रही जिसे बैलों की जगह स्वयंसेवकों ने खींचा। भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए रथ की पूजा अर्चना की व कलश यात्रा को हरी झंडी दिखा कर कथा स्थल के लिए रवाना किया। इस कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से तरुण गोयल, इनेश अग्रवाल, जयेश अग्रवाल व छवि अग्रवाल ने पुष्प वर्षा की। इस कलश यात्रा में सोनीपत से प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री कविता जैन ने भी भाग लिया। कलश यात्रा में 60 से अधिक यजमानों ने भाग लिया जिन्हें समिति की ओर से एक-एक लड्डू गोपाल भी भेंट किए। कथा स्थल पर सभी कलश व लड्डू गोपाल विराजमान किए गए। ये लड्डू गोपाल सात दिन तक कथा सुनेंगे जो प्राण प्रतिष्ठित हो जाएंगे। इसके साथ-साथ सभी यजमानों की कथा स्थल पर श्राद्ध पितृ पूजन का के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर, दुर्गादत्त गोयल प्रदेश महामंत्री, एसपी राजेश कुमार, मुख्य यजमान दिनेश गोयल डिनको, विजय गोयल, कलश यात्रा संयोजक नरेश मित्तल, अग्रवाल सभा प्रधान राधेश्याम गुप्ता, नई अनाज मंडी प्रधान राधेश्याम मित्तल, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष ब्रिज लाल गोयल, रिपुदमन गुप्ता, अमित गुप्ता, दीपक पालहवासिया, नीरज गर्ग, अनिल गोयल, बाबू मानसिंह गुप्ता, विनयशील गोयल, लाला मुकेश भट्टे वाले, अरुण कुमार गुप्ता, कंचन गोयल व रुचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें