रेवाड़ी। श्री मुरली मनोहर मंदिर से पैदल निशान यात्रा से पूर्व बाबा श्याम का आशीर्वाद लेते मुख्य
रेवाड़ी। 27वीं श्रीश्याम बहादुर पैदल निशान यात्रा का शुभारंभ श्री मुरली मनोहर मंदिर से किया गया। यात्रा हुड़िया जैतपुर धाम के लिए रवाना हुई। मुख्य अतिथि वर्षा कांटीवाल और अजय कांटीवाल ने पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बीएमजी ग्रुप के डायरेक्टर राधेश्याम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के संयोजक राजू गुप्ता, ऋषि सोनी, मोहित कुमार, चंचल अग्रवाल, अशोक सैनी और सौरव भार्गव सहित टीम के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।