रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में गांव पीथनवास निवासी श्योप्रसाद ने बताया कि बोलनी बस स्टैंड के समीप एक खाद बीज की दुकान कर रखी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दुकान से लगे एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी वहां कुछ लोग बोलेरो से आए और डंडे से उसकी पिटाई कर मौके से भाग गए। फिलहाल गढ़ी बोलनी थाना पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद