फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव चांदावास में एक दुकानदार से दो युवकों ने सामान के पैसे मांगने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव कालुवास निवासी सुरेश ने बताया कि वह गांव चांदावास में एक दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसके दुकान पर दो युवक आए जिनका नाम ब्रिजपाल व दूसरे ने अपना नाम धर्मेन्द्र बताया, दोनों युवक दुकान से सामान खरीद कर जा रहे थे। पैसे मांगने पर दोनों युवक मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान जाते हुए युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें