फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने दीपावली पर आतिशबाजी के रूप में अवैध रूप से गंधक और पोटाश बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के मॉडल टाउन निवासी संजय मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 10.2 किलोग्राम गंधक और 5.3 किलो ग्राम पोटाश बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि मंगलवार की शाम को करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सदर बाजार के समीप एक दुकानदार अवैध रूप से दीपावली पर आतिशबाजी के रूप में प्रयोग होने वाला गंधक और पोटाश अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना मिलने के पश्चात पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तलाशी में उसके पास गंधक और पोटाश के 132 पाउच बरामद हो गए जिनका वजन करने पर10 किलो 200 ग्राम गंधक और 5 किलो 300 ग्राम पोटाश मिला। आरोपी ने 100 पाउच गंधक और 32 पाउच पोटाश के बनाए हुए थे। आरोपी सेगंधक और पोटाश बरामद करने के बाद उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-------------
12 दिन पहले हो चुका है धमाका
धारूहेड़ा के गांव खरखड़ा में 12 दिन पूर्व एक घर में पोटाश कूटते वक्त जोरदार धमाका हो गया था। इसमें धारूहेड़ा के कमला नगर निवासी राजू की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने एक दुकानदार सहित नाबालिग युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बेचना गैर कानूनी है, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें