फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रवीण पंघाल गैंग का शूटर हथियार सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी ने बुधवार की सुबह प्रवीण पंघाल गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जिला गुरुग्राम के गांव बोहड़ा कलां निवासी सचिन यादव उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी कोसली में हुए डबल मर्डर व व्यापारी को हनीट्रैप में फंसा कर रंगदारी मांगने के मामले में भी वांछित था। आरोपी पर गुरुग्राम में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए रेवाड़ी की टीम को गश्त के दौरान बुधवार की सुबह सूचना मिली थी कि सचिन यादव उर्फ भूरा गांव बोहड़ा कलां अपराधी है। उसपर कई केस चल रहे हैं। वह देसी पिस्तौल के साथ गादला मोड़ के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। उसने स्लेटी रंग लोवर वा लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। सूचना पर पुलिस की टीम गादला मोड़ के पास पहुंची तो एक युवक दिखाई दिया। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर गांव गादला की तरफ भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे काबू किया। इसके बाद नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन यादव उर्फ भुरा निवासी बोहडा कलां थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम बतलाया। तलाशी में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।
आरोपी सचिन को कोसली थाना में दर्ज दो मुकदमों में पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण पंघाल गैंग का शार्प शूटर है। चार नवंबर 2021 को आरोपी सचिन उर्फ भूरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोसली के बाजार में बैठे गांव भाकली निवासी यशदेव उर्फ ईशु व अक्षय उर्फ बादशाह की हत्या कर दी थी। हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता कोसली स्टेशन क्षेत्र निवासी प्रवीण पंघाल था।
विज्ञापन

दूसरी वारदात कोसली के एक व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी के मामले में भी आरोपी की पुलिस को तलाश थी। प्रवीण पंघाल के साथ आरोपी सचिन भी इस वारदात में शामिल था। आरोपियों ने व्यापारी को एक महिला के जरिए हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण कर लिया था। इसके अतिरिक्त आरोपी सचिन पर गुरुग्राम में वर्ष-2019 में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला दर्ज है। मामले में वह अदालत से पीओ घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें