फोटो: 08रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों व बच्च
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को नमन करने वाला कार्यक्रम पर किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सक डॉ. पूनम यादव व युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि भगवान शिव ने दुनिया को बचाने के लिए कालकूट विष को कंठ में धारण किया जिस कारण वह नीलकंठ कहलाए। युवा दल के महासचिव दयाराम आर्य ने विद्यार्थियों को योगासन प्राणायाम का अभ्यास कराया। मौके पर प्राचार्य ताराचंद, मीनाक्षी, दिनेश कपूर, पल्लवी देवी, मीनाक्षी, प्रवीण कुमार, सुमन तिवारी, संतोष देवी, विनीत मौजूद रहे। संवाद