फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गूंजेगी शहनाई...200 करोड़ रुपये का होगा कारोबार

Wed, 17 Apr 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी विवाह का सीजन फिर से आ चुका है। इसे लेकर जिले के मैरिज हॉल में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कई मैरिज हॉल की बुकिंग फुल होने वाली है। जिले में शादी विवाह के सीजन में करीब 200 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से मैरिज हॉल, ऑटोमोबाइल सेक्टर, टेंट, कैटरिंग, होटल, फूल, मिठाई आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर के एक मैरिज हॉल के संचालक अंकित यादव ने बताया कि उनके यहां बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिले में 100 से अधिक मैरिज हॉल हैं। कोई मैरिज हॉल 50 हजार तो कोई मैरिज हॉल 2 से 5 लाख रुपये भी बुकिंग के लिए लेता है। मिठाई के मिठाई के व्यापारी मोहनलाल ने बताया की शादी विवाह के सीजन में मिठाइयों के मांग काफी बढ़ जाती है। उनके यहां बुकिंग शुरू हो चुकी है। मौजूदा समय में वह बुकिंग पूरी करने में लगे हैं। जिले में 300 से अधिक मिठाइयों की दुकानें हैं।

फूलों के व्यापारी रामपाल ने बताया कि इस सीजन में फूलों की मांग काफी रहती है। क्योंकि सजावट फूलों से ही होती है। इन दिनों में फूलों की मांग दोगुनी हो जाती है। फूलों की डिमांड इस वक्त काफी आ रही है। फूलों की दुकान के करीब 50 से अधिक व्यापारी हैं। एक ऑटोमोबाइल के कंपनी के मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग होती है। फिलहाल बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऑटो सेक्टर का ज्यादा कारोबार इसी सीजन पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


इंसेट

इन तारीखों में होंगे मांगलिक कार्य

खरमास 13 अप्रैल को समाप्त हो गया ‎है। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इस दौरान कई सावे भी आएंगे। इजिसमें बड़ी संख्या में शादियां होंगी। गृह प्रवेश, मुंडन, व्रतबंध सहित ‎अन्य मांगलिक कार्यों की शुरूआत होगी।‎ अप्रैल में ‎18, 20 21, 22, 23 और 26 ‎अप्रैल को मुहुर्त हैं।‎ शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित ज्योतिष संस्थान के ‎ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री‎ के अनुसार 28 अप्रैल को‎ शुक्र अस्त हो जाएगा। इस कारण शादी-विवाह पर एक बार फिर से रोक लग जाएगी। ‎तारा अस्त होने के कारण इस बार मई‎ और जून में शादी-विवाह नहीं हैं। क्योंकि शुक्र‎ का उदय 5 जुलाई को होगा। उदय होने के‎ बाद 3 दिन तक बाल्यत्व दोष के कारण ‎सावे नहीं होंगे।

इंसेट
जुलाई में भी 3 विवाह मुहूर्त मिलेंगे

जुलाई में भी 3 विवाह मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को ‎देवशयनी एकादशी से अगले 4 महीने तक देवशयन के‎ कारण मांगलिक कार्य नहीं होंगे।‎ ‎शास्त्री ने बताया कि साल में‎ दो बार खरमास लगता है। सूर्य जब धनु ‎और मीन राशि में प्रवेश करता है, तो ‎खरमास रहता है। पहला 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहता है।‎ इसको धनु खरमास कहते हैं। दूसरा खरमास मार्च मध्य से अप्रैल ‎मध्य तक रहता है। इसको मीन खरमास ‎कहते हैं।‎
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें