फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकास नगर में सीवर जाम, गली में जमे पानी से लोग परेशान

Sat, 29 Jun 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के विकास नगर की गली नंबर 7 में सीवर के जमे पानी से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। यही नहीं आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लावासी अभय सिंह सोनी, सरस्वती देवी, छाजूराम, मास्टर बलीपाल जयसिंह यादव आदि का कहना है कि पहले सीवर खुला था, लेकिन गली के अंतिम छोर पर अब प्रशासन ने पार्क बनाने के लिए दीवार बना दी। सीवर को भी बंद कर दिया। इसके कारण घरों का पानी गली में भर जाता है।
कुछ हद तक गली का पानी भी नाली के रास्ते बाहर जा रहा था, लेकिन गली के अंतिम छोर पर बने एक मकान मालिक द्वारा घर के सामने मिट्टी डालकर बांध बना दिया। इससे पानी की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। पानी उनके घरों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों व पार्षद से संपर्क कर चुके, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उनका कहना है कि सीवर जाम होने के कारण घरों का गंदा पानी गली में फैल रहा है।
विज्ञापन


पानी में जहरीले मच्छर पनप रहे

पानी में जहरीले मच्छर पनप रहे हैं। जिससे जानलेवा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर चालू कराया जाए। ताकि बरसात के दिनों में उन्हें और अधिक परेशान न होना पड़े।

गली के अंतिम छोर पर बने एक मकान मालिक ने घर के सामने मिट्टी डालकर बांध बना दिया। इससे पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है। पानी उनके घरों तक पहुंच गया है।-छाजूराम, विकास नगर
-
इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों व पार्षद से संपर्क कर चुके, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।-प्रेम बाला, विकास नगर
-
कई बार सीवर के पानी से इतनी ज्यादा गंदी बदबू आती है कि सांस लेना भी दूभर हो जाता है। इस जगह से निकलना भी काफी मुश्किल हो चुका है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।-कांता देवी, विकास नगर



वर्जन:

मामला संज्ञान में है। लोगों को जो परेशानी हो रही है, इसे लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या को दूर हो जाएगी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।-बबीता यादव, पार्षद, वार्ड नंबर 25
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें