रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने मंदिर से पैसे चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सेवादार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिले के गांव मायण निवासी रबु के रूप में हुई है। माता मंदिंर के महंत रामदास महाराज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मंदिर में पिछले कुछ दिनों से भक्तों के द्वारा चढ़ावे के पैसे चोरी हो रहे हैं। मंदिर से कुल 10,350 रुपये अब तक चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने महाराज की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान थाना खोल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।