फोटो : 19रेवाड़ी। नामांकन करते रामभगवान, अनूप शर्मा, दिलीप कुमार, श्याम सुंदर व अन्य। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला ब्राह्मण सभा की गवर्निंग बॉडी के चुनाव की प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन है। ब्राह्मण सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करवाने में सहयोग के लिए एआरओ सोमदत्त कौशिक सहित टीम में अन्य लोगों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि रविवार 15 सितंबर को होने वाले प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व 16 कार्यकारिणी के लिए सभा के 108 कॉलेजियम सदस्यों की सूची ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा कर दी गई थी। नामांकन प्रक्रिया 3 सितम्बर प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगी। नामांकन के तीसरे दिन कार्यकारिणी के लिए रामभगवान, अनूप शर्मा, दिलीप कुमार, श्याम सुंदर, नरेश कुमार, मनीष जोशी व राजेश कौशिक ने नामांकन भरा है। मंगलवार 3 सितम्बर को नामांकन का अंतिम दिन है। ब्राह्मण सभा में कुल 108 कॉलेजियम सदस्य 15 सितंबर को 2024 की गवर्निंग बॉडी चुनने के लिए मतदान करेंगे।