फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली के राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Wed, 13 Mar 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस शिविर में गांव का काहन्ड़वास को चुना गया। प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार ने मुख्य अतिथि बस्तीराम पूर्व प्राचार्य महेंद्रगढ़ का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो हमारे सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। स्वयंसेवकों को जो कार्य करने को कहा जाए वह उसे पूरे मन से करें और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। इस शिविर में आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और आप अच्छे समाजसेवी के रूप में बनकर उभरेंगे। मुख्य अतिथि बस्तीराम यादव, पूर्व प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य स्वैच्छिक सांप्रदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। सेवा के माध्यम से शिक्षा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य कार्य है। सकारात्मक सोच का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। सकारात्मक सोच किसी भी स्थिति में अच्छे पर ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास है। इसका आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप वास्तविकता को नजर अंदाज करें। इसका सीधा सा मतलब है कि आप जीवन में अच्छे और बुरे को इस उम्मीद के साथ देखते हैं कि स्थिति अच्छी होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर लाजवंती ने सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। उपप्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों पर प्रकाश डाला। स्वयंसेविका पिंकी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के लाभ पर प्रकाश डाला। राजकीय महाविद्यालय कोसली से गांव काहन्डवास तक स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, नागेश कुमार, मंजीत सिंह, संजीव कुमार, त्रिदेव, प्रीति, मोनिया, विक्की यादव, सपना यादव, ममता यादव, प्रदीप कुमार, कंवरसिह, मुकेश यादव आदि सभी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें